सहारनपुर, दिसम्बर 15 -- दिल्ली देहरादून हाइवे पर बनी सर्विस रोड़ पर दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक 62 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति घायल हो गए। घटना दिल्ली देहरादून हाइवे पर चमारीखेड़ा सर्विस रोड की है। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर लश्करपुर व छुटमलपुर कट के निकट हुई इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती कराया गया। जहां हुकम सिंह पुत्र घासी सिंह 62 निवासी हल्दौर थाना हल्दौर बिजनौर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जबकि दो अन्य बाइक सवार पिंटू पुत्र भूरा निवासी जीडाना थाना कांधला शामली व सत्या पत्नी शेर सिंह निवासी गणेशपुर थाना बिहारीगढ़ का इलाज जारी है।

हिंदी हिन्द...