महाराजगंज, मार्च 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा थाना क्षेत्र के बैरवा बनकटवा टोला बसावनपुर के निकट नहर मार्ग पर बीते शुक्रवार को बाइक के आमने-सामने की टक्कर में घायल हुए कमलेश यादव की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। सोनौली नगर पंचायत के फ़रेनिया निवासी कमलेश यादव नहर मार्ग से घर के लिए आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक से जोरदार टक्कर हो गई थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास के लोगों की मदद से घायल कमलेश यादव को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के ले जाया गया था। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया था। परिजन कमलेश यादव को नेपाल के भैरवा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया था, जहां सोमवार को उसकी मृत्यु हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.