संभल, जनवरी 16 -- नगर के व्यस्ततम कांठ बाजार में 22 दिसंबर को दंपति की बाइक की डिग्गी तोड़कर 1 लाख 60 हजार रुपये की नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके तीन साथी अभी फरार बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार महिला के कब्जे से 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूरे मामले में एएसपी ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने बताया कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देता था। आरोपी पहले बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में रैकी कर ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे, जो बैंक या अन्य स्थानों से बड़ी रकम निकालकर आते थे। मौका मिलते ही गिरोह का एक सदस्य घटना को अंजाम देता था, जबकि अन्य सदस्य आसपास निगरानी रखते थे। इस मामले...