भभुआ, फरवरी 18 -- (सिंगल) भभुआ। शहर के एकता चौक के पास स्थित एक मॉल के सामने खड़ी बाइक की डिक्की से 2.70 लाख रुपए उड़ा लिए जाने की एफआईआर नगर थाने में दर्ज कराई। शहर के वार्ड 14 में किराए के मकान में रहनेवाले दरौली निवासी श्रवण कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में बतायाि क वह 16 फरवरी देर शाम 7 बजे बेटी की शादी के लिए समान की खरीदारी करने चले गए। इसी दौरान बदमाश डिक्की का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपयों की चोरी कर ली। उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखा तो उसने पाया कि दो अज्ञात लड़के उसकी बाइक की डिक्की को तोड़कर उसमें रखा रुपये निकालकर भाग रहे हैं। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू की है। अतिक्रमण हटाने के दौरान पांच हजार जुर्माना वसूला भभुआ। नगर परिषद द्वारा बुधवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गय...