सासाराम, फरवरी 21 -- डेहरी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भेड़िया गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित राज कुमार के अनुसार उसने पंजाब नेशनल बैंक डेहरी शाखा से लगभग 2.5 लाख नकद निकाले थे। पैसा अपनी बाइक की डिक्की में रख दिया था। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित ने रास्ते में कहीं भी गाड़ी नहीं रोकी, फिर भी चलते सफर के दौरान ही अज्ञात चोरों ने डिक्की तोड़कर या किसी अन्य तरीके से पैसे उड़ा लिए। इसके बाद उक्त पीड़ित के द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाना में दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...