सासाराम, फरवरी 5 -- दिनारा। स्थानीय बाजार से उच्चकों ने बाइक की डिक्की में रखे लगभग 60 हजार रुपए उड़ा लिये। मामले में बुधवार शाम पीड़ित द्वारा अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष समीर कुमार सिंह ने बताया कि बीसीकला निवासी दीपक कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में बताया गया है कि दिनारा स्टेट बैंक से 63 हजार 500 रुपए की निकासी किये थे। जिसमें से कुछ रुपए निकाल कर लगभग 60 हजार रुपए डिक्की में रखकर पास की दुकान में सामान लेने गए थे। वापस आने पर डिक्की से रुपए, पासबुक और चेक गायब मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...