मिर्जापुर, दिसम्बर 4 -- जिगना। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को फुलवरिया तिराहे से हेरोइन तस्कर को धर दबोचा। आरोपी की बाइक की डिक्की से पुलिस ने आठ लाख की हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। जिगना थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक दिवाकर मिश्रा मय हमराही आरक्षी रवि कुमार सिंह, संजय राय, आशुतोष दुबे के साथ गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक की डिक्की में हेरोइन रखा है। वह किसी को बेचने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार व्यक्ति को फुलवरिया तिराहे से धर दबोचा। बाइक की डिक्की से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसकी कुल कीमत आठ लाख रुपए है। हेरोइन तस्कर को थाने ले आई। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर जिगना थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांव निवासी वेद प्रकाश चतुर्वेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भे...