जहानाबाद, मार्च 21 -- कुर्था, एकसंवाददाता। कुर्था मुख्य बाजार में गुरुवार की दोपहर उचक्कों ने एक युवक के बाइक की डिक्की में रखे एक लाख तीस हजार रुपये डिक्की तोड़कर उड़ा ली। इस मामले में पीड़ित ने कुर्था थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार करपी थाना क्षेत्र के बैर बिगहा गांव निवासी रविरंजन कुमार राणानगर कुर्था स्थित एसबीआई बैंक से अपने अकाउंट से एक लाख तीस हजार रुपये की निकासी कर बाइक की डिक्की में रख दिया और मुख्य बाजार स्थित पीएनबी एटीएम के पास जनता पुस्तक भंडार में खरीददारी करने लगा। जब बाइक के पास आया तो देखा कि बाइक की डिक्की टूटी हुई और रुपये गायब है। जिसके बाद घटना की सूचना कुर्था थाना की पुलिस को दिया गया। सूचना पर कुर्था थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं पुलिस ने घटनास्थल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.