सीतामढ़ी, फरवरी 24 -- सीतामढ़ी। शहर के व्यस्ततम इलाका किरण चौक पर सोमवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए बाइक की डिक्की तोड़कर एक लाख रुपये उड़ा लिए। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस हरकत में आयी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बदमाशों के पहचान के लिए आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि बदमाश बैंक से ही पीड़ित का पीछा करते हुए पहुंचे थे और मौका देखकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, बथनाहा थाना क्षेत्र के बराही जिब्बा गांव निवासी केशव कुमार अपनी पत्नी के साथ सिनेमा रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा से एक लाख रुपये की निकासी की थी। बैंक से पैसे निकालने के बाद दोनों पति-पत्नी अपनी बाइक से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.