मधुबनी, दिसम्बर 8 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। पतौना थाना क्षेत्र के उसराही गांव से एक बिना नंबर के ग्लैमर बाइक की डिक्की, सीट के नीचे तथा तेल टंकी के अंदर से 90 बोतल शराब पायी गयी। पुलिस की गाड़ी को देखकर बाइक चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। जब बाइक की तलाशी ली गयी तो नेपाली शराब पायी गयी। थानाध्यक्ष पतौना अनुराग कुमार ने बताया कि शराब धंधेबाज की पहचान हो गयी है।एफआईआर दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...