मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के सुलेमान छपरा और घनैया की सीमा पर घोड़ीजोड़ चौर में रविवार को बाइक की ठोकर से साइकिल सवार महेंद्र चौरसिया (58) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं, उनका पोता भोला कुमार (10) और बाइक सवार घनैया भीमपुरा निवासी मनीष कुमार (25), विवेक कुमार (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से चारों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महेंद्र चौरसिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन लोगों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। परिजनों ने बताया कि दादा-पोता साइकिल से घनैया नूनफर चौक पर जा रहे थे। वहीं, भीमपुरा की ओर से बाइक सवार सुलेमान छपरा की ओर जा रहा था। घायल विवेक की हालत गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.