आरा, नवम्बर 16 -- आरा, हि.सं.। शहर में नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ के समीप रविवार की दोपहर बाइक सवार ने सड़क किनारे खेल रहे एक बच्चे को ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जख्मी बालक नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोहल्ला निवासी चंदन चौधरी का पांच वर्षीय पुत्र चित्रांशु कुमार है। परिजनों ने बताया कि चंदवा मोड़ के समीप उनका सड़क किनारे ही घर है। रविवार की दोपहर चित्रांशु घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...