हाजीपुर, जनवरी 1 -- राजापाकर‌,संवाद सूत्र। राजापाकर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बभनी मठ चौक,एनएच-322 पर हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में वसंत साह (74 वर्ष) की मौत हो गई। वे वार्ड नंबर 15 गांव रामपुर ब्रह्मदास पंचायत जाफरपट्टी के निवासी थे। जानकारी के अनुसार वसंत साह किसी आवश्यक सामान लाने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार से आ रही एक स्प्लेंडर बाइक नंबर बीआर-31बीबी 8975 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया किंतु अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के पुत्र संतु कुमार व पत्नी सावित्री देवी ने पुलिस और प्रशासन से दोषी बाइक चालक के विरुद्ध आवश्...