बगहा, दिसम्बर 20 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। लौकरिया थाना क्षेत्र के अडगना टोला में बाइक की ठोकर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला अडगना टोला निवासी उम्रवती देवी (36) है। महिला पैदल कहीं जा रही थी इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे ठोकर मार दी। हादसे में बाइक चालक भी जख्मी हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया गया। अनुमंडलीय अस्पताल में डॉ. विजय कुमार द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सक के अनुसार महिला के सिर में गंभीर चोट है, जिसे देखते हुए उसे निगरानी में रखा गया है। वहीं बाइक चालक को भी चोटें आई हैं, हालांकि उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.