गिरडीह, नवम्बर 18 -- गांडेय। गांडेय थाना क्षेत्र के गांडेय बाजार में मंगलवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान गांडेय बाजार निवासी 45 वर्षीय मसोमात गुड़िया देवी के रूप में की गई है। स्थानीय ग्रामीणों में रुद्र संकेत गुप्ता, समाजसेवी श्याम पाठक की मदद से घायल महिला को गांडेय सीएचसी लाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया है। वर्तमान समय में महिला का इलाज धनबाद के एक निजी अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह गुड़िया देवी अपने घर के बाहर किसी काम से खड़ी थी। इसी क्रम में मोहदा मोड़ की तरफ से एक अनियंत्रित बाइक ने गुड़िया देवी को टक्कर मार दी थी। बाइक चालक देवघर जिला के मरगोमुंडा था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.