गोड्डा, फरवरी 10 -- बाइक की ठोकर से महिला की मौत, चालक घायल तस्वीर 31 स्वास्थ्य केंद्र में इलाज रत महिला व चालक। बोआरीजोर प्रतिनिधि बोआरीजोर घोड़ी चौक मुख्य मार्ग के बाघमारा मोड़ के समीप बाइक की ठोकर से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक घायल हो गया। मृतक महिला की पहचान बोआरीजोर थाना क्षेत्र के बाघमारा निवासी स्व: लखीराम की पत्नी तलमोय हेम्ब्रम के रूप में की गई। घटना को लेकर बताया जाता है कि मृतिका सोमवार को अपने ननद के करमाटांड़ आई हुई थी। वहां से वापस डुमरिटोला बाघमारा जाने के दौरान बोआरीजोर से घोड़ी चौक की ओर जा रहे नशे में धुत तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। वही बाइक सवार घायल हो गया। इधर सूचना पाकर मौके पर थाना से एसआइ विकास कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस गस्ती वाहन से महि...