गोपालगंज, मई 24 -- भोरे,एक संवाददाता। शनिवार की दोपहर भोरे थाना क्षेत्र के गंगा मोड़ के समीप बाइक की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतका फुलवरिया थाना क्षेत्र के मजिरवा कला पंचायत के गोठनहा गांव निवासी मोहन राम की पत्नी शांति देवी (45 वर्ष) थी। वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने मायके बनियाछापर गांव आई हुई थीं। घटना के तुरंत बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे बाइक चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। जबकि बाइक पर सवार उसका एक अन्य साथी भागने में सफल हो गया। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि शांति देवी, विमला देवी और सिंधी देवी तीनों शादी समारोह में शामिल होने के बाद ससुराल लौट रही थीं, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.