दरभंगा, दिसम्बर 24 -- गौड़ाबौराम, एक संवाददाता। बिरौल-गंडौल हाईवे स्थित तेनुआ चौक के समीप बुधवार को तेज रफ्तार से भगाकर ले जा रही एक बाइक की ठोकर से तेनुआ गांव की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान स्वर्गीय सोती लाल चौपाल की पत्नी के रूप में की गयी है। बडगांव थाना के थानाध्यक्ष बिनीता कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बाइक की ठोकर से जख्मी हुए महिला को उपचार के लिए डीएमसीएच भेजा गया था जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...