भागलपुर, फरवरी 18 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। सहरसा - सुपौल मुख्य मार्ग के सिहौल चौक के समीप मंगलवार की शाम हुए सड़क हादसे में जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सिहौल निवासी 74 वर्षीय योगेंद्र कामत चौक से घरेलू सामान लेकर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान सुपौल से सहरसा की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी योगेंद्र कामत को इलाज हेतु सहरसा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर बिहरा थाना पुलिस मौके पर पहुं...