बेगुसराय, दिसम्बर 2 -- बीहट। बाइक की ठोकर से जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार की शाम पिपरादेवस जाने के क्रम में बाइक की चपेट में आने से पिपरादेवस वार्ड 10 निवासी दिनेश यादव की 40 वर्षीया पत्नी रंजू देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए बरौनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के क्रम में ही उसकी मौत सोमवार की देर रात हो गई। फुलवड़िया थाना पुलिस अस्पताल पहुंचकर परिजनों का बयान लिया है। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम में मच गया। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...