अररिया, जनवरी 1 -- भरगामा, एक संवाददाता 19 दिसंबर को बाइक की टक्कर से घायल हुए साइकिल सवार वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक 60 वर्षीय रामचंद्र मेहता बेंगवाही परसाहाट गांव का रहने वाला था। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों एवं परसागढ़ी पंचायत के सरपंच रामानंद सागर ने बताया कि 19 दिसंबर को बेंगवाही परसाहाट निवासी रामचंद्र मेहता साइकिल से भरगामा बैंक जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही लाल रंग की बुलेट बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामचंद्र मेहता गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बुलेट बाइक को अपने कब्जे में लेकर भरगामा थाना को सौंप दिया। वहीं घायल वृद्ध को इलाज के लिए पहले रानीगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.