देवरिया, जनवरी 11 -- रामलक्षन, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर कोतवाली के रामलक्षन चौकी क्षेत्र के जंगल पिपरा गांव के रहने वाले एक मासूम की इलाज के दौरान शनिवार को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वह बाइक की ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जंगल पिपरा गांव के रहने वाले मनोज विश्वकर्मा की पिपरा चौराहा पर मकान है। शनिवार की सायं करीब सात बजे मनोज का बेटा आयुष नौ वर्ष खेल रहा था। इसी बीच तेज गति से जा रही एक दोपहिया वाहन ने आयुष को ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप घायल होकर गिर गया। आयुष के घायल होकर गिरते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही रामलक्षन चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने आयुष को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरीबाजार भेजवाया। गौरीबाजार सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद आयुष को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.