पूर्णिया, जनवरी 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया-श्रीनगर मुख्य मार्ग पर स्थित बेलदारी श्रीनगर के समीप सोमवार रात में एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पर पैदल चल रहे अधेड़ को जोरदार ठोकर मारी। ठोकर लगने से पैदल चल रहे राजेश महतो दूर सड़क पर छिटककर गिर गया। बाइक सवार राजेश ठाकुर भी एक टीन के बने घर में बाइक सहित घुस गया। ठोकर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में अस्पताल ले जाने के दौरान राजेश महतो की मौत हो गई। राजेश महतो की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है। दूसरी ओर बाइक सवार घायल राजेश ठाकुर की गंभीर हालत बताई जा रही है। मृतक राजेश महतो का उम्र 50 वर्ष था। मृतक सायकिल पर आइसक्रीम बेच कर परिवार का भरण-पोषण करता था। दुर्घटना राजेश महतो के घर के समीप ही हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...