मोतिहारी, दिसम्बर 13 -- सुगौली। निज संवाददाता । नगर के वार्ड 2 के बेलइठ गांव में सड़क किनारे खड़े अधेड़ की बाइक की ठोकर से इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक भूखल ठाकुर का पुत्र रविन्द्र ठाकुर बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब सात बजे के आसपास अधेड़ अपने घर के सामने खड़े थे तभी मझौलिया थाना के परसा गांव की ओर से आ रही असंतुलित बाइक के चपेट में आ गए। बाइक की ठोकर लगने के बाद सड़क पर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल स्थिति में स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए मोतिहारी लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के चार छोटे छोटे बच्चे हैं। सबसे छोटी बेटी करीब डेढ़ साल की है। मौत होने की सूचना पर घर में कोहराम मचा है। छोटे छोटे बच्चों सहित आसपास के लोग भी इस घटना से बड़ी मर्माहत है। इस बाबत पार्षद प्रतिनिधि दीपक पासवान...