प्रयागराज, फरवरी 18 -- ऊंचवागढ़ी राजापुर निवासी एक होटलकर्मी की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। परिजनों ने सिविल लाइंस थाने में बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 55 वर्षीय राम प्रकाश एक होटल में वेटर का काम करते थे। सोमवार रात वह पैदल घर जा रहे थे। रात लगभग नौ बजे राजापुर में बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। घायल राम प्रकाश को परिजनों ने स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां बुधवार भोर में उनकी मौत हो गई। राम प्रकाश के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। उनके पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस नंबर से बाइक के मालिक का पता लगा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...