लखनऊ, फरवरी 8 -- लखनऊ के शीतलखेड़ा में रहने वाले 50 वर्षीय कमलेश को रविवार की देर शाम सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शीतलखेड़ा में रहने वाला कमलेश पेशे से मजदूरी करता था।। वह दुर्गा माता मंदिर पर रहकर भी साफ-सफाई और पूजा करता था। देर शाम सवा आठ बजे मंदिर से अपने घर साइकिल से जा रहा था। जब वह न्यू जेल रोड पर शीतलखेड़ा मोड़ के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रुप से जख्मी हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सीएचसी मोहनलालगंज भेजा जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि बाइक चालक को हिरासत में लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.