गढ़वा, जुलाई 19 -- गढ़वा। सदर थानांतर्गत जोबरइया गांव निवासी सूडान पाल का 14 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार पाल शुक्रवार शाम बाइक के धक्के से घायल हो गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि नीतीश अपने घर से बालिका उच्च विद्यालय स्थित स्टेडियम में दौड़ लगाने के लिए आया हुआ था। वहां से वापस अपने घर साइकिल से लौटने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रही बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.