मथुरा, फरवरी 23 -- थाना जमुनापार अंतर्गत राया रोड पर दीवानाकलां के समीप बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत हो गयी, वहीं बाइक सवार घायल दो युवकों को पुलिस ने उपचार को भर्ती कराया है। युवक की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार रात गांव दीवानाकलां निवासी त्रिलोक (55) गांव के सामने रोड पार कर रहा था, तभी बाइक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए त्रिलोक में टक्कर मार दी। इसके चलते त्रिलोक के साथ ही बाइक गिरने से बाइक सवार युवक यश और उसका भाई आकाश निवासीगण कृष्णा एन्कलेव, जमुनापार भी घायल हो गये। हादसे की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक जमुनापार विदेश कुमार त्यागी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार को भिजवाया। वहां उपचार के दौरान त्रिलोक की मौत हो गयी, जबकि दोनों भाईयों को ...