आजमगढ़, फरवरी 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। तहबरपुर थाना क्षेत्र के धनियाकुंडी गांव के पास बुधवार को बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वृद्ध डेढ़ माह पूर्व मुंबई से घर आए थे। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। तहबरपुर थाना क्षेत्र के धनियाकुंडी गांव निवासी 63 वर्षीय फूलचंद यादव मुंबई में रहते थे। उनकी भाभी का निधन होने पर डेढ़ माह पूर्व वे अपने घर आए थे। बुधवार की सुबह वे गांव के बाहर पैदल जा रहे थे। इस दौरान बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध के साथ बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों घायलों को लेकर तहबरपुर सीएचसी पर गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। दोनों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर बाद वृद्ध की इलाज के दौरान मौत तो गई। मृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.