बलिया, फरवरी 13 -- फेफना, हिन्दुस्तान। थाना क्षेत्र के सागरपाली गांव के सामने गुरुवार की देर शाम एनएच-31 के किनारे खड़े एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अराजी माफी निवासी 70 वर्षीय सीताराम साहनी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार सीताराम सागरपाली चट्टी पर एनएच-31 के किनारे खड़े थे। तभी फेफना की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि बाइक चालक सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल बाइक चालक की पहचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.