हरदोई, दिसम्बर 18 -- हरदोई। कछौना थाना क्षेत्र के हरदोई-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रेसों चौराहे के पास बुधवार दोपहर करीब दो बजे बाइक की टक्कर से रेलवे विभाग से रिटायर एक दिव्यांग बुजुर्ग गंभीर घायल हो गए। इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। कोड़री मजरा लोनहारा निवासी रामबक्श रेलवे विभाग से रिटायर थे और दिव्यांग भी थे। बुधवार दोपहर वह दवा लेने रेसों गए थे। दवा लेकर पैदल घर लौटते समय हाईवे पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल रामबक्श को सीएचसी कछौना ले गए, जहां से गंभीर होने पर उन्हें हरदोई रेफर किया गया। परिजन उन्हें नयागांव स्थित 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान देर रात डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रामबक्श के एक पुत्र हैं, जो पहले ही एक दुर्घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.