कौशाम्बी, जनवरी 29 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के बैसन का पूरा मजरा ऐगवां निवासी उदयभान सिंह ने बताया कि उनका बेटा शिवम सिंह 25 जनवरी की शाम सब्जी खरीदने इलाके की परभा पर बाजार जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में पीड़ित के बेटे का पैर टूट गया और हड्डियां बाहर निकल आईं। एसआरएन प्रयागराज में घायल का इलाज कराया जा रहा है। मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी बाइक चालक सचिन शुक्ला निवासी जुगराजपुर की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...