बांदा, फरवरी 21 -- बांदा। संवाददाता पैलानी क्षेत्र में शुक्रवार को मरझा पुल के पास तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया गया है। 28 वर्षीय अमित पुत्र लल्लू निवासी भरूवा सुमेरपुर अपनी मोटरसाइकिल से शेखूपुर से वापस घर जा रहा था। दूसरी ओर रामप्रकाश पुत्र रघुवीर निवासी हरवंशपुरवा अपने साथी ब्रम्हानंद के साथ हरवंश पुरवा की ओर जा रहे थे। मरझा पुल के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। दुर्घटना में अमित घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलायी और सीएचसी जसपुरा में भर्ती कराया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.