इटावा औरैया, जनवरी 13 -- इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर कस्बा के ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल हो गया। चकरनगर क्षेत्र के गांव भानपुरा निवासी जीतू पुत्र सुल्तान सिंह मंगलवार देर शाम को ओवरब्रिज के पास पैदल हाईवे पार कर रहा था। तभी बकेवर इटावा की तरफ जा रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...