महोबा, जनवरी 4 -- महोबा,संवाददाता। बाइक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है। श्रीनगर थाना क्षेत्र के बिलखी गांव निवासी 45 वर्षीय मुन्नीलाल रैकवार शनिवार को खेत से वापस गांव लौट रहा था। रास्ते में वन विभाग के पास तेज गति से आ रही बाइक ने युवक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आनन फानन में घायल कोा राहगीरों की मदद से उपचपार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद मृतक की पत्नी उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पांच संतानो में अंशुल, मनीषा, प्राची,शिक्षा,सोनम के सिर से पिता का साया उठ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.