पीलीभीत, दिसम्बर 16 -- पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम जटपुरा निवासी चमन देवी पत्नी संजीवन लाल ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके पति संजीवन लाल ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चलाते थे। तीन दिसंबर को उसके पति अपनी बाइक से जहानाबाद पेट्रोल पंप की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह अप्सरा पुल से थोड़ा पीछे पहुंचे। तभी ग्राम भौनी की तरफ से आ रही बाइक के चालक ने उसके पति की बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।उसके पति को पुलिस ने सीएचसी अमरिया भिजवाया।जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...