मेरठ, दिसम्बर 7 -- मवाना। नगर में शुक्रवार रात उत्सव मंडप के पास बाइक ने पैदल लौट रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार रात नगर के मेरठ रोड स्थित उत्सव मंडप के पास हादसा हो गया। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी 40 वर्षीय सुहेल पुत्र इकबाल शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे नगर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही सुहेल ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को घर ले गए और बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शनिवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। उधर, थाना प्रभारी पूनम जादौन ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। ...