आगरा, दिसम्बर 13 -- थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के समीप सड़क किनारे टहल रहे एक युवक को बाइक सवार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिला अस्पताल में घायल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक थाना क्षेत्र अमांपुर के महेशपुर गांव निवासी 32 वर्षीय गिरीश पुत्र कुंवरपाल शनिवार की सुबह गांव के बाहर सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी बाइक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए गिरीश को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग पहुंच गए और घायल युवक को अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गय...