उरई, दिसम्बर 16 -- जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैथ निवासी भुलई राजा ने कोतवाली में तहरीर देते हुये बताया कि वह अपनी बाइक से 30 नबंवर को शाम के समय जालौन से अपने गांव कैथ जा रहा था जैसे ही वह लौना के पास पंहुचा तभी नशे में धुत होकर अपनी बाइक लहराते हुये विपरीत दिशा में चलाते बाइक में टक्कर मार दी। अपनी बाइक से उछल कर सड़क किनारे गिर गया और मामुली चोटे आई, लेकिन बाइक के पीछे बैठे भाई मुन्ना राजा उछल कर सड़क पर गिर गये, जिससे उनके सिर मे गंभीर चोटे आयी। राहगीरो की मदद से उन्हें अस्पताल पहुचाया गया जहाँ गंभीर हालत देखते हुये डाक्टरो ने उन्हे उच्च संस्थान के लिये रेफर किया, हालत मे सुधार न होने पर उन्हे मेडीकल कालेज झांसी ले गये, वहाँ से उन्हे ग्वालियर रे फर किया गया जहा पर इलाज के दौरान उनकी 13 दिसंबर को मोत हो गयी। जिस बाइक चालक ने टक्कर म...