उरई, दिसम्बर 18 -- जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र के देवरी के बाहर बुधवार शाम को तेज रफ्तार बाइक सवारों ने मोपेड सवार वृद्ध किसान को टक्कर मार दी। इससे गंभीर हालत में उनको झांसी ले जाया गया पर रास्ते में ही वृद्ध किसान की मौत हो गई। जबकि, टक्कर मार कर भागे बाइक सवारों की तलाश में पुलिस जुट गई है। बुधवार शाम को ग्राम गिधौसा निवासी 60 वर्षीय किसान आशाराम देवरी जा रहे थे। वह मोपेड से देवरी के लिए निकले और जैसे ही उनकी मोपेड गांव के मोड़ पर पहुंची तो सामने आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवारों ने मोपेड में सीधी टक्कर मार दी। जिस कारण किसान सड़क पर गिर गया और उसके सिर से खून बहने लगा। इसी दौरान दोनों बाइक सवार मौके से भाग निकले। आसपास के लोगों ने हादसा देखा तो तुरंत किसान के पुत्र धीरज सिंह व अतुल कुमार को सूचना दी। पुत्रों ने मौके पर पहुंचकर पिता को इला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.