कानपुर, फरवरी 11 -- मंगलवार,संवाददाता। शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौटते समय चंदकुरा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार अनंतपुर धौकल गांव के एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर हुए बुजुर्ग की कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इससे कोहराम मच गया। अनन्तपुर धौकल गांव के रहने वाले पैंसठ साल के किसान फूल सिंह मंगलवार शाम को मंगलपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। देर रात वह अपनी स्कूटी से गांव लौट रहे थे। रास्ते में चंदकुरा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से स्कूटी सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों से जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन उनको सीएचसी झींझक ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उनको मेडिक...