जौनपुर, फरवरी 10 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में मुंगरा कस्बे के समीप समीप जौनपुर-रायबरेली मार्ग पर मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक सड़क हादसे में वृद्ध महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। 61 वर्षीय रेखा पांडेय पत्नी अनिल कुमार पांडेय निवासी ग्राम खाखोपुर, मछलीशहर, जौनपुर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान सतहरिया निवासी 24 वर्षीय संजय कुमार पुत्र प्रभाशंकर अपनी बाइक से मुंगरा बादशाहपुर की ओर आ रहा था। बाइक पर उसके पीछे 60 वर्षीय राजकुमारी पत्नी रामकुमार भी बैठी थीं। अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और पैदल चल रही रेखा पांडेय को टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सतहरिया चौकी इंचार्ज गंगा सागर मिश्रा ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य के...