लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- शौच के लिए जा रही एक महिला बाइक की टक्कर से घायल हो गई। जिसे अस्पताल ले जाया गया है। लखीमपुर के मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी निवासी रमेश पुत्र मोहन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी कमला अपनी पुत्री बसंती पत्नी राजू और राधा पत्नी दीपक निवासी करनपुर थाना गोला रिश्तेदारी में गई थी। देर रात करीब दस बजे शौच के लिए खेतों की तरफ जा रही थी। उसी दौरान नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक के चालक ने उसकी पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना से उसकी पत्नी को गंभीर चोटे आई हैं। घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.