गंगापार, जनवरी 30 -- करछना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान 50 वर्षीय भोला पटेल पुत्र किशोरी लाल, निवासी सहलोलवा सोनाई के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार भोला पटेल दोपहर में घर से भोजन कर वापस अपने काम पर रामरती पटेल महाविद्यालय जा रहे थे। जैसे ही वह अकोढ़ा मार्ग पर पहुंचे, पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार भोला पटेल सड़क के बीचों-बीच गिर पड़े। हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार कुछ दूरी पर वाहन खड़ा कर मौके पर पहुंचा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और ...