जौनपुर, जनवरी 9 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लेदरही गांव के पास गुरुवार की रात साइकिल और बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें गंभीर रूप से घायल मछली विक्रेता की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।‌ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तारगहना निवासी 55 वर्षीय कामता सोनकर मछली बेचने का काम करता था। रात लगभग आठ बजे मछली बेचकर साइकिल से घर लौट रहा था। लेदरही के पास एक बाइक सवार उसकी साइकिल में टक्कर मारकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मछली विक्रेता को नगर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर परिवार वाले भी पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...