गोरखपुर, दिसम्बर 14 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के डुमरी खास में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डुमरी खास निवासी गीता देवी पत्नी जितेंद्र ने बताया कि उनके ससुर लालबचन पुत्र रामराज 30 नवंबर शाम 5 बजे सेंट जोसफ स्कूल डुमरी खास के पास सड़क किनारे जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लालबचन का पैर फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद बाइक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। गीता देवी की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...