प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 2 -- मवेशी के लिए रस्सी लेने रखहा बाजार जा रहे बुजुर्ग बाइक सवार की टक्कर से घायल हो गए। सीएचसी बेलखनाथ से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कंधई थाना क्षेत्र के पयागपुर औरिस्ता गांव निवासी 62 वर्षीय रामचंद्र मौर्य शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे के आसपास साइकिल से रखहा बाजार की तरफ जा रहे थे। पट्टी-चिलबिला सड़क पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने रामचंद्र मौर्य की साइकिल में टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ धाम भेजा। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी दीवानगंज दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिं...