फतेहपुर, दिसम्बर 18 -- गाजीपुर। कस्बे में बुधवार रात सड़क पार कर चाय की दुकान में जा रहे बुजुर्ग को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार भी घायल हो गया। दोनों को गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से बुजुर्ग को जिला अस्तपाल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर रात बुजुर्ग की मौत हो गई। गाजीपुर कस्बा निवासी 80 वर्षीय सुखराम निषाद घर से कुछ दूरी पर स्थित एक चाय की दुकान में चाय पीने जा रहे थे। सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वह भी बाइक सहित गिर गया। दोनों घायल हो गए थे। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां सुखराम की मौत हो गई। थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...