कन्नौज, दिसम्बर 10 -- हसेरऩ, संवाददाता। हसेरन गांव के निकट बुधवार शाम को सड़क किनारे खेल रहे एक बालक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल बालक को निजी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची हसेरन चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सौरिख थाना क्षेत्र के बोझा गांव निवासी सूरज कुमार का चार वर्षीय पुत्र अंश कुमार अपनी मौसी के घर हसेरन आया हुआ था। वह सड़क किनारे खेल रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक चालक ने उसके टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजन घायल को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में इंदरगढ़ थानाध्यक्ष नीलम सिंह...