बदायूं, फरवरी 12 -- बदायूं, संवाददाता। बारात चढ़त के दौरान बाइक सवार ने बाराती को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा सहसवान कोतवाली क्षेत्र के नसरूल्लागंज में निजी अस्पताल के पास मंगलवार रात हुआ है। यहां एक बारात चढ़ रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार ने बारात में शामिल मुजरिया थाना क्षेत्र के अठर्रा गांव के रहने वाले कालीचरण 50 वर्ष पुत्र सियाराम को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बारात की भीड़ का फायदा उठाकर सवार मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद घायल कालीचरण को सहसवान सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.